तृतीय श्रेणी के तीन कर्मचारी मिले अनुपस्थित, कारण बताओं नोटिस जारी,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने आज प्रातः 10:00 बजे विश्वविद्यालय परिसर में सभी विभागों का का क्रमवार निरीक्षण किया, जिसमें तृतीय श्रेणी के तीन कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारी अपने टेबल पर दायित्व का निर्वहन करते पाए गए। कुलपति जी ने कुलसचिव को निर्देशित किया कि तीनों अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा में अपना पक्ष रखें कि वह कौन सी परिस्थिति थी कि आप अपने विभाग में समय से उपस्थित नहीं थे ।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे कुलपति जी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में अफरा- तफरी का माहौल देखा गया। कल ही हाई पावर कमेटी की मीटिंग में विश्वविद्यालय के कर्मियों को उपस्थिति का निर्धारित समय 10:00 बजे किए जाने का असर स्पष्ट रूप से दिखा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुबह 8:30 बजे से ही साफ सफाई एवं अन्य दायित्वों का निर्वहन करते दिखे। इस पर कुलपति जी ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्हें और बेहतर करने का मशविरा दिया। हलांकि तृतीय श्रेणी के लगभग सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने टेबल पर उपस्थित पाए गए, परंतु तीन कर्मियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की, कुलसचिव से तुरंत कारण पूछने का निर्देश दिया। परिसर में साफ सफाई व भीषण गर्मी के कारण फूल पत्तियों को पानी देने हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। मातहत कर्मियों को यह भी निर्देश दिया कि पूरा परिसर व विभाग सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित किया जाए ,जिसकी मॉनिटरिंग मैं स्वयं एवं कुलसचि करेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुबह 10:00 बजे ही परिसर में स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में बैठकर पठन-पाठन करते हुए देखकर प्रसन्नता व्यक्त की, तथा कहा कि यह सारा ताना-बाना राजभवन, प्रदेश सरकार व विश्वविद्यालय आपके लिए बुन रहा है ,आप सभी नवयुवक आने वाले कल के राष्ट्र निर्माता हैं। इसलिए पठन-पाठन के साथ एक बेहतर इंसान बनने की प्रवृत्ति डालें तथा किताबों के साथ-साथ तकनीकी के माध्यम से बेहतर कल को बनाने की कोशिश करें विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य यही है कि आपका पठन-पाठन के लिए समुचित संसाधन यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मोनं 94 52 4458 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *