आजमगढ़ | दिनांक: 3 मई 2026

आजमगढ़ जनपद में रविवार को “पुस्तक विमोचन एवं काव्य गोष्ठी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जय मां वैष्णो चिल्ड्रेन स्कूल, कोलघाट परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें साहित्य और समाज से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण लेखक रामाश्रय निषाद की पुस्तक का विमोचन रहा। इस अवसर पर कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में संजय निषाद (अध्यक्ष, जय आजमगढ़ सेवा संस्थान), राकेश निषाद (उपाध्यक्ष), पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सत्यम प्रजापति (कवि), अमिताभ बागी (कवि) किशन निषाद, मिथुन निषाद, मुखराम निषाद (पूर्व सभासद मडया), श्रीमती विमला यादव, एडवोकेट सेराज अहमद, सुधीर निषाद,विकाश यादव, रघुवीर निषाद, राजनाथ यादव, कवि सुनील विश्वकर्मा हुनर सेवा संस्थान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देते हैं। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *