आजमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट भवन के सामने अंबेडकर पार्क में भ्रष्टाचार और जनसुनवाई की विफलता के खिलाफ आजाद अधिकार सेना का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। IGRS और RTI के निस्तारण को उन्होंने ‘कागजी खानापूर्ति’ और ‘जनठगई’ करार दिया। धरने में सत्ताधारी दल (भाजपा) से जुड़े कुछ लोगों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। अशोक सिंह ने कहा कि जब सत्ता पक्ष के लोग ही प्रताड़ित हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा। चार दिन बीतने के बाद भी किसी आलाधिकारी के न पहुँचने पर संगठन ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई और औचक निरीक्षण की मांग शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *