मसुविवि में 18 से 23 मई तक पेट्रोल एवं डीजल चालित वाहनों का परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों, एवं छात्र-छात्राओं से भी अपील की है कि हम सभी प्रधानमंत्री जी के आह्वान से अपने को जोड़कर राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करें।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी ने एक बैठक में निर्णय लेते हुए कहा कि अमेरिका,इजरायल तथा ईरान के बीच में चल रहे युद्ध का सीधा प्रभाव विश्व के अन्य देशों की तरह हमारे देश पर भी पड़ा है, राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यथासंभव प्रयास किया गया कि आमजन के ऊपर इन समस्याओं का असर न पड़े। परंतु युद्ध लंबा खींच जाने के कारण देश के विदेशी मुद्रा कोष पर दबाव बढ़ने लगा ऐसे में यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र प्रेमियों से आह्वान किया है कि विदेशी मुल्कों से आयातित की जाने वाले सोने का उपयोग देशवासी कम से कम करें, साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल के उपयोग में यथासंभव संयम बरतनें का भी आह्वान किया, उसी के क्रम में देश के प्रत्येक जिम्मेदार लोगों ने पेट्रोल डीजल की गाड़ियों का उपयोग कम करना शुरू कर दिया। उसी कड़ी में हमारे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिवार के मुखिया ने परिसर के सभी सदस्यों से भावनात्मक अपील की है कि हम सभी पहले चक्र में 18 मई से 23 मई तक पेट्रोल और डीजल गाड़ियों का उपयोग नहीं करेंगे, कुलपति जी के निर्देश पर कुलसचिव डॉ अंजनी कुमार मिश्रा जी ने एक पत्र जारी कर उक्त तिथियां को परिसर में पेट्रोल और डीजल गाड़ियां प्रतिबंधित कर दी गई है साथ ही साथ उन्होंने अनुरोध किया है कि आप सभी इलेक्ट्रिक गाड़ी, साइकिल आदि से विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर अपने दायित्व का निर्वहन करें, साथ ही साथ कुलपति जी के आह्वान का समादर भी करें। कुलसचिव जी ने कुलपति महोदय के निर्देश के क्रम में परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रतिबंध से बस के आवागमन एवं परिसर में श्री राज्यपाल महोदया द्वारा दी गई बस के संचालक को मुक्त रखा है इसके लिए उचित प्रबंधन हेतु सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देशित कर दिया गया है।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो.नं. 9452 445878
