जीटी रोड चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों और मकान मालिकों के पुनर्वास, वेन्डर जोन, शास्त्री पार्क और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनों ने किया प्रदर्शन

मुगलसराय में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में शास्त्री पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड चौड़ीकरण में टूटे दुकानों और मकानों के पुनर्वास, प्रभावित व्यापारियों को अधिक से अधिक मुआवजा देने, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वेन्डर जोन बनाने, जीटी रोड से मलबा हटाने तथा बाजार में बह रहे मलमूत्र और नालियों की सफाई की मांग उठाई।

इसके साथ ही शास्त्री जी की प्रतिमा को नगर पालिका और रेलवे द्वारा प्रस्तावित ग्रीन पार्क में स्थापित कर पार्क का नाम “शास्त्री पार्क” रखने तथा डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने सरकार को गरीब जनता और व्यापारियों के विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि सरकार चाहती तो ओवरब्रिज बनाकर समस्या का समाधान कर सकती थी, लेकिन लोगों को उजाड़ना आसान समझा गया। उन्होंने कहा कि जिन छोटे दुकानदारों और परिवारों के घर-दुकान टूट गए हैं, उनके पुनर्वास और पूर्ण मुआवजे की व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए।

जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि व्यापारियों को अब तक भ्रम और संशय में रखा गया है। दुकानों के टूटने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों में यह डर बना हुआ है कि आगे कितना नुकसान होगा। उन्होंने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और प्रभावित लोगों को पुनः स्थापित करने की मांग की।

शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने प्रशासन से शीघ्र मलबा हटाने की मांग करते हुए कहा कि महंगाई से परेशान जनता पर डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की बढ़ी कीमतों का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने शास्त्री पार्क में स्थापित प्रतिमा को प्रस्तावित ग्रीन पार्क में स्थापित कर पार्क का नाम शास्त्री पार्क रखने की भी मांग की।

धरना प्रदर्शन में हीरालाल शर्मा, शमीम मिल्की, अकील अहमद, शाहिद, तौसीफ, माथवेंद्र मूर्ति ओझा, राकेश सिंह, राकेश पाठक, संगीता सिंह, उषा यादव, गंगाराम, नेहाल अख्तर, असद इकबाल, नवीन पांडेय, विजय गुप्ता, शिवेंद्र मिश्रा, हम्मीर शाह जायसवाल, राजकुमार गोड, दिलीप पाल, साबिर राईन, मृत्युंजय शर्मा, धर्मवीर भारती, प्रकाश शर्मा, मुराहू राम, देवेश सिंह, ऋषि दयाल, अनवर सादात, प्रभु नारायण तिवारी, अजीत गिरी, तारिक अब्बास, हेलेन पेट्रिक, मुन्नी सिंह, डॉ. हुमायूं, विनोद केसरी, संजय जायसवाल, भारत लाल अग्रहरि, राजेश गुप्ता, नियाज अहमद, राजकुमार अरोड़ा, रमेश पांडेय, संतोष चौबे, रणवीर सिंह, अजय मोदनवाल, मनोज यादव, प्रेम जायसवाल, शमशेर खान, राजीव सिंह, उमेश चौहान, रुपेश चौहान, अनवार अहमद और जमाल अहमद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने की, जबकि संचालन मृत्युंजय शर्मा और शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

संवाददाता: हुसैन अहमद

AKCLIVENEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *