जनपद आजमगढ़ स्थित थाना मुबारकपुर क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति रोजी-रोटी के लिए मुंबई कमाने गया था। वहीं उसकी पत्नी को पड़ोसी के साथ अपने दो बच्चों के साथ भग गयी। खबर मिलने पर पीड़ित पति घर आया और पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर थाने पर देते हुए पत्नी व बच्चों के बरामदगी की गुहार लगाई।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि वह रोजी-रोटी के लिए मुम्बई रहता था। घर पर उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती थी। 10 दिसंबर को उसकी पत्नी को दोनों बच्चों के साथ पड़ाेसी वृकेश उर्फ सत्यम बहला-फुसला कर भगा ले गया। जानकारी होने पर वह घर लौटा और सत्यम के मोबाइल पर कॉल कर पत्नी के बारे में पूछताछ करने लगा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही कहा कि अब अपनी पत्नी व बच्चे को मत खोजो वे तुम्हें नहीं मिलेंगे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापता पत्नी व बच्चों के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर-अब्दुल कुड्डूस अंसारी
