ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

आजमगढ़।

स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विशेष सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को रैदोपुर स्थित अफसर कॉलोनी में सफाई कर्मचारियों ने घास की कटाई, नालियों की सफाई, कूड़ा हटाने, झाड़ू लगाने एवं चुना का छिड़काव कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य किया।

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” का संदेश दिया गया। कर्मचारियों ने कहा कि साफ-सफाई रखने से बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और स्वस्थ वातावरण का निर्माण होता है।

शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, रामबचन, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, लीलावती, रामसामऊज, महेंद्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *