आजमगढ़। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 21 मई 2026 को विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चकगोरया में ग्राम प्रधान की देखरेख में व्यापक साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाने, दवा एवं चुना का छिड़काव कर गांव को स्वच्छ एवं रोगमुक्त बनाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में फैल रहे विभिन्न रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” का संदेश देते हुए स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया। अभियान में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

ग्रामवासियों ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है और इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। अभियान के माध्यम से गांव में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *