आजमगढ़।

संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार, 23 मई 2026 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर ग्राम पंचायत मुंडा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के दोनों किनारों की घास कटाई, झाड़ू लगाकर कचरा हटाने तथा दवा का छिड़काव किया गया। मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सफाई कर्मचारियों ने गांव में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया।

अभियान में मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी लोगों को इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। “हम तो चले स्वच्छता की ओर” संदेश के साथ ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान गुलाब चौरसिया, राम बच्चन, महेश यादव, अजय मौर्या, अतुल कुमार, जान मोहम्मद, मोहम्मद असलम, रियाजुद्दीन, एहसान, महेंद्र कुमार शर्मा, भारती सिंह, जावेद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्थान : ग्राम पंचायत मुंडा, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *