सभी सेमिनार और मीटिंग वर्चुअल मोड पर करने का कुलपति ने दिया निर्देश,

आजमगढ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊर्जा बचत की अपील के क्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय सप्ताह करने के साथ-साथ कार्यालय का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक करने का निर्देश दिए हैं, इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि ऊर्जा की यथासंभव बचत कर राष्ट्र की प्रगति में योगदान किया जाए।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर के प्रशासनिक भवन में स्थित अपने कार्यालय में सभी अधिकारियों एवं अन्य जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाकर यह स्पष्ट निर्देश जारी किया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऊर्जा बचत की अपील के क्रम में विश्वविद्यालय के सभी जिम्मेदार पद पर बैठे लोग एवं कर्मचारीगण तथा छात्र-छात्राएं यथासंभव ऊर्जा बचत में सहयोग का प्रयास करें। कुलपति जी ने कहा कि जिस तरह बूंद बूंद से सागर भरता है उसी प्रकार यदि देश का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री जी की अपील पर आंशिक सहयोग भी करने लगे तो निश्चय ही प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र निर्माण में उसकी भी महती भूमिका होगी। विश्वविद्यालय में कार्यरत महिलाओं एवं छात्राओं से उन्होंने कुछ दिन तक सोने के आभूषणों की खरीद न करके सभी को प्रधानमंत्री जी के आह्वान से जुड़कर देश के एक जिम्मेदार नागरिक बनने का अनुरोध किया।

उन्होंने कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र को निर्देश दिया कि सभी प्राध्यापकगण एवं जिम्मेदार लोगों को निर्देशित कर दीजिए की सेमिनार मीटिंग सब वर्चुअल मोड पर की जाएगी जिससे ऊर्जा की यथासंभव बचत की जा सके यदि बहुत आवश्यक हो तब ही विश्वविद्यालय परिसर में इलेक्ट्रिक वाहन से या साइकिल से विश्वविद्यालय परिसर में आकर अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण करें। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी प्राध्यापकों से भी अपेक्षा है कि वे प्रधानमंत्री जी द्वारा ऊर्जा बचत की अपील में अपने स्तर से यथासंभव सहयोग करते हुए अपने मूल्यांकन का दायित्व पूर्ण करें जिससे इस प्रकार के महायज्ञ में आपका भी यथा संभव योगदान हो सके।

डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि. आजमगढ़ मो. नं. 9452 4458 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *