आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा में बीती रात विद्युत पोल से टकराने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। स्थानीय पुलिस द्वारा उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वे दोनों बीती रात सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव से वापस घर लौट रहे थे।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी संजय चौहान उम्र 28 वर्ष पुत्र श्रवण और उसका साथी चंदन पुत्र कल्पनाथ मोटरसाइकिल से आजमगढ़ सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए आये थे। बीती शनिवार की रात करीब 11 बजे घर वापस जाते समय फरिहा चौक के पास सड़क पर लगे विद्युत पोल से उनकी बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे फरिहा चौकी इंचार्ज सौरभ त्रिपाठी ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *