आजमगढ़। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जनपद आजमगढ़ में जिला अधिकारी के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिन ग्राम पंचायतों में मस्जिद स्थित हैं, वहां मस्जिद परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कराई गई। साथ ही लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया गया।

संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों, हाट-बाजार, टोला एवं मोहल्लों में साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि स्वच्छ वातावरण से ही बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है और जनपद व प्रदेश को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है।

इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत बाग लखराव में ग्राम प्रधान की देखरेख में मस्जिद परिसर, सड़क की दोनों पटरी एवं आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की गई। साथ ही चुना एवं दवा का छिड़काव कर कचरा हटाया गया। अभियान के दौरान “हम लोगों ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” का संदेश भी दिया गया।

साफ-सफाई अभियान में सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, सुनील यादव, रामबचन सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *