आजमगढ़। पूर्वांचल समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश, 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में आजमगढ़ के साथ-साथ मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर समेत कई जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बदलते मौसम सिस्टम के कारण प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *