रंगमच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित हुनर सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान आजमगढ़ द्वारा लगातार 20 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे हुनर समर कैंप का भव्य उद्घाटन आज प्रतिभा निकेतन इंटर स्कूल अटलस पोखरा के प्रांगण मे मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, रमाकांत वर्मा, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, भारत विकास परिषद के प्रदेश सह संस्कार प्रमुख सीताराम पांडे, श्रीमती विजयलक्ष्मी मिश्रा ने किया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत गौरव मौर्य,हेमंत श्रीवास्तव, कमलेश सोनकर, ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्या ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नवोदित प्रतिभाओं के अंदर छिपे हुए हुनर को निखारने का यह कार्य20 वर्षो लगातार जारी है जो सराहनीय है। ऐसे कार्यशालाओं के माध्यम से बच्चे जीवन में कुछ नए गुण सीखते हैं। व उनके आत्मबल मजबूत होते हैं। बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से इन कार्यशालाओं में प्रशिक्षित हो मजबूत होते हैं और उनके अंदर का छिपा हुआ टैलेंट निकलकर बाहर आता है। संस्थान सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में बच्चों को संगीत,गायन,नृत्य, नाटक,आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। नृत्य के लिए विशेष रूप से कोलकाता पश्चिम बंगाल से नृत्य गुरूजी दीपांकर दास आमंत्रित किया गया है। कार्यशाला 25 मई से 12 जून तक प्रतिदिन सुबह6 बजे 11:00 बजे तक चल रही है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थान द्वारा हाई स्कूल व इंटर में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले संस्थान के कलाकार रिमझिम प्रजापति, आस्था, दुबे, वर्तिका, रितिका काँस्यकार को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ देवेश दुबे, सचिव कौशल कुमार राय, रितु वर्मा, सदानंद शर्मा सनी रवि गोंड, कौशल प्रजापति राज पासवान, संतोष कुमार सिंह,प्रमोद कुमार सिंह, राजबहादुर सहित सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *