आजमगढ़। “तमसा दिवस” के अवसर पर होबर्ड स्कूल, बदरका (कर्बला मैदान के सामने) में तमसा परिवार द्वारा आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सुश्री आकांक्षा जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई, जिसमें तमसा परिवार के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया

अपने संबोधन में डीएफओ आकांक्षा जैन ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, घटती हरियाली और जलवायु परिवर्तन हम सभी के लिए गंभीर चुनौती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाया जाए

उन्होंने तमसा परिवार द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। नदी किनारे, विद्यालयों, मंदिरों तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे पौधरोपण कार्य निश्चित रूप से सराहनीय हैं।

तमसा परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में शुरू हुई यह मुहिम आज भी निरंतर जारी है। संस्था द्वारा शहर के खाली पड़े ट्री गार्डों में पौधे लगाने, विद्यालय परिसरों को हरा-भरा बनाने तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर तमसा परिवार के सदस्य , सदस्य जिला योजना समिति सभासद गुरुटोला अनंतपुरा मोहम्मद अफजल शाहिद अंसारी रितेश गोयल डी, यन,सिंह गोविंद दुबे प्रवीण सिंह अरविंद अग्रवाल महिला मंडल पूनम सिंह डाक्टर पूनम सिंह जैगम अब्बास घनश्याम गुप्ता तेज बहादुर अनिल राय सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *