आजमगढ़, 10 जून। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी क्षेत्र स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम एवं उसके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील कुमार मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस दौरान आश्रम परिसर, मुख्य मार्ग तथा सड़क के दोनों किनारों पर उगी घास की कटाई कर व्यापक साफ-सफाई की गई। कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाया तथा मच्छरजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों, टोला-मोहल्लों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में मच्छरजनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वच्छता पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अभियान के दौरान कर्मचारियों ने “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ जनपद बनाना है” का संकल्प लेते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।

सफाई अभियान में सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, संजय राम, बृजकेश यादव, भगवान मौर्य, राजेश कुमार, मिंटू, सुरेश यादव, मुकेश कुमार, विनोद राम, स्वतंत्र कुमार, देवेंद्र राम, सूरज, नूरजहां बेगम, गीता, अंबिका, जयप्रकाश यादव, हीरा यादव, अनीता, किरण, दीपा, निर्मला, अनिल कुमार, विनोद कुमार, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम, अशोक चौहान, बृजेश चौहान, सिरमोद तथा रामकुमार सहित अन्य ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *