आज मुकेरीगंज में स्थित नेक्सिस कोचिंग में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर डॉ. विपिन यादव और ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह ने किया।
कैंप में करीब 35 बच्चों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, बचाव और वैक्सीनेशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉक्टर विपिन यादव ने बच्चों को बताया कि समय पर वैक्सीनेशन और जागरूकता से इस बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।
नेक्सिस कोचिंग के प्रबंधकों ने इस सराहनीय पहल के लिए पूरा सहयोग किया। बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 10 से 15 बच्चों ने वैक्सीनेशन कराने की सहमति जताई और आगे आए
नेक्सिस कोचिंग जिले की एक प्रतिष्ठित कोचिंग मानी जाती है, जहां हर साल 90 से 95% तक रिजल्ट रहता है। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ हेल्थ अवेयरनेस पर भी उनका ये कदम काबिल-ए-तारीफ
“जागरूक बनो, सुरक्षित रहो – सर्वाइकल कैंसर से बचाव मुमकिन है
“आज नेक्सिस कोचिंग, मुकेरीगंज में दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट ने सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कैंप लगाया। डॉ. विपिन यादव और अध्यक्ष पूजा सिंह ने 35 बच्चों को वैक्सीनेशन और बचाव के बारे में बताया। 10-15 बच्चों ने तुरंत वैक्सीनेशन के लिए हामी भरी। नेक्सिस कोचिंग – जहां पढ़ाई के साथ सेहत भी जरूरी है।”
