आजमगढ़, 12 जून 2026 आज मनन मंथन डांस एकेडमी द्वारा पुरानी सब्जी मंडी स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में तीन दिवसीय सेमी-क्लासिकल नृत्य कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आज सुबह 10:30 बजे मुख्य अतिथि डॉ. विपिन यादव (MBBS, DGO), आकांक्षा जैन (DFO, IFS आजमगढ़), दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह, विश्वनाथ सेवा संस्थान की विजयलक्ष्मी मिश्रा तथा अग्रवाल महिला समिति की मीरा अग्रवाल एवं निशा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

रिवायत कार्यशाला में प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य गुरु *डॉ. राघवेंद्र प्रसाद सिंह*, जिन्होंने भातखंडे से PhD एवं कई राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, तथा *अरविंदम गुरूजी*, जो भातखंडे से PhD एवं कई स्वर्ण पदकों से सम्मानित हैं, द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मनन मंथन एकेडमी के फाउंडर *मनन पांडे* द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में लगभग 50 से 60 विद्यार्थियों ने एडमिशन कराया है। कार्यशाला 12 जून से 14 जून तक मारवाड़ी धर्मशाला के सेवा सदन हॉल में चलेगी। इसमें सेमी-क्लासिकल डांस एवं शास्त्रीय नृत्य की विभिन्न विधाएं सिखाई जाएंगी।

कार्यक्रम का समापन 14 जून को सायं 5 बजे किया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर आयोजक मनन पांडे के साथ बृजेश कुमार गुप्ता, विशाल मोदनवाल, संस्कृति पांडे, धीरज सिंह, करण कुमार चौरसिया, अंशु निषाद, आकाश चौहान, विपिन मोदनवाल, हर्ष पांडे, प्रियांशु सोनकर, विशाल यादव, किशन गुप्ता, मीनू यादव एवं पूनम उपाध्याय उपस्थित रहे।

आजमगढ़ में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनन मंथन डांस एकेडमी ने तीन दिवसीय सेमी-क्लासिकल नृत्य कार्यशाला की शुरुआत की।

मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. विपिन यादव, DFO आकांक्षा जैन, पूजा सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया।

भातखंडे से PhD प्राप्त प्रसिद्ध गुरु डॉ. राघवेंद्र प्रसाद सिंह और अरविंदम गुरूजी 50 से 60 विद्यार्थियों को शास्त्रीय और सेमी-क्लासिकल नृत्य की बारीकियां सिखा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *