कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के स्काउट्स एवं गाइड्स दल की कलर पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी का गरिमामय स्वागत किया गया। माननीय मंत्री जी आजमगढ़ जनपद के गंभीरवन क्षेत्र में नव-निर्मित आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) भवन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे।
इस अवसर पर आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की कलर पार्टी ने अनुशासन, समर्पण एवं स्काउटिंग भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माननीय मंत्री जी को सम्मानपूर्वक नए आरटीओ भवन तक एस्कॉर्ट किया। विद्यार्थियों की सुसज्जित एवं अनुशासित प्रस्तुति से सभी उपस्थित जन अत्यंत प्रभावित हुए।
माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर कलर पार्टी का नेतृत्व कर रहे अवधेश यादव – जिला संगठन आयुक्त, आज़मगढ़ (स्काउट्स),
अजय यादव – जिला आईटी कोऑर्डिनेटर (स्काउट्स), मोहम्मद शाहिद – यूनिट लीडर (स्काउट्स), आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल, एवं इनके साथ ट्रेनिंग काउंसलर आदर्श, दिव्यांशु, आंशिक यादव, अंजली और श्री मोनू की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। इनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पूरी टीम ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
कार्यक्रम में माननीय सदस्य विधान परिषद श्री विक्रांत सिंह (रिशु) जी, माननीय ज़िला अध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह जी, श्री शिखर ओझा (DTC गोरखपुर), श्री वी. के. राजपूत (RTO प्रशासन), श्री सुनील दत्त (RTO प्रवर्तन), श्री विष्णुकांत मिश्र (ARTO), श्री अतुल यादव (ARTO प्रवर्तन) तथा श्री प्रमोद गौतम (RI) सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं अतिथि भी उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागिता को अपने लिए गौरव का विषय बताते हुए सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।
