सतत योग निरोगी काया की गारंटी, प्रो. संजीव कुमार

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे मनोयोग से मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सबसे खूबसूरत चीज यह दिखी कि क्या सीनियर क्या जूनियर एवं छात्र-छात्राएं सभी ऊर्जा से लबरेज दिखे । भारत सरकार द्वारा घोषित विश्व योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग को सार्थक करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। आज विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्य रंग बिरंगे परिधान की जगह सफेद कलर के परिधान में दिख रहे थे इससे ही योग यानी जुड़ाव के शब्द की सार्थकता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में स्थित दीक्षांत मैदान में शाम 5.00 से कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता एवं संयोजक प्रो. प्रशांत राय के निर्देशन में योग मुद्रा का विधिवत आगाज हुआ । इधर दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री जी G-7 की बैठक में कई देशों के साथ फ्रांस के दौरे पर भी थे जहां पर नई पीढ़ी द्वारा योग दिवस की तैयारी यानी योगाभ्यास देखकर काफी प्रफुल्लित दिखे।

अपने आंशिक उद्बोधन में कुलपति जी ने कहा हम मिली जुली संस्कृति में विश्वास रखने वाले लोग हैं। उद्बोधन के उपरांत कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडपम में आयोजित बृहद योग कार्यक्रम एवं स्वस्थ आयु के लिए योग का नेतृत्व किया।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नीट परीक्षा के कारण तिथि और समय में आंशिक परिवर्तन होने के बावजूद विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का योग दिवस के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था, योग गुरुओं द्वारा कई आसन कराए गए जिसमें मुख्य रूप से जल नेती, सूत्र नेती, रबर नेती, व्युत्क्रम नेती ,कपाल नेती आदि अनेक योगासन कराए गए । विश्वविद्यालय में क्या आम हो या खास सभी सफेद एम.यश.डी.यू. टी-शर्ट परिधान में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सभी शांति एवं समरसता का संदेश रहे हैं थे। एन सी सी आज़मगढ़, एन एस एस एवं रोवर रेंजर्स के छात्र अनुशासित तरीके से कतारबद्ध खड़े होकर अन्य छात्र-छात्राओं को अप्रत्यक्ष रूप से अनुशासन में रहकर योग करने और मुस्कुराते रहने का संदेश भी दे रहे थे। कुलपति प्रो .संजीव कुमार स्वयं योग की सभी विधा को पूरे मनोयोग से करते दिखे। कुलपति जी ने आज के इस सफल आयोजन के लिए विवि की मा. कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के मार्गदर्शन एवं पूरे आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी इतनी भीषण गर्मी के बावजूद विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों की सहभागिता काबिले तारीफ थी। उन्होंने कहां की मन चंचल होता है जिसके कारण तनाव जन्म लेता है ऐसे में योग दीपक की तरह मार्ग दिखाता है । विश्वविद्यालय के मुखिया ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सिर्फ योगाभ्यास करना ही नहीं अपितु शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक तरीके से संपूर्ण पृथ्वी पर उपस्थित जीव जंतुओं का कल्याण करना भी होता है ।

कार्यक्रम के संयोजक प्रो. प्रशांत कुमार राय एवं योग गुरु सत्यनारायण पांडे और बागीश ओझा के कुशल निर्देशन में कुलपति सहित समूचा विश्वविद्यालय परिवार पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग किया।

 

कुलसचिव अमृतलाल ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सफल आयोजन के लिए कुलपति जी सहित पूरी आयोजन टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर जिन प्रमुख महानुभावों की उपस्थिति रही उसमें

प्रमुख रूप से डॉ. पंकज सिंह डॉ .जयप्रकाश, डॉ. देवेंद्र पांडे, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य, दोनों सहायक कुल सचिव एवं कुलपति जी के निजी सहायक भूपेंद्र पांडे ,एवं प्रियांशु आदि उपस्थित रहे ।

डॉ. प्रवेश कुमार सिंह

मीडिया प्रभारी

महाराजा सुहेलदेव वि. वि. आजमगढ़

मो. नं. 9452 4458 78

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *