मसुविवि ने परा-स्नातक अंतिम वर्ष के 11 विषयों का परीक्षा परिणाम किया जारी
परीक्षा नियंत्रक ने कहा हर उत्तर पुस्तिका की त्रिस्तरीय जांच, पहला मूल्यांकन, दूसरा मॉडरेशन ,और तीसरा कंप्यूटर द्वारा क्रॉस वेरिफिकेशन,
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ ने एमए अंतिम वर्ष के छात्रों के 11 विषयों के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित कर दिए । इस बार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मूल्यांकन और रिजल्ट प्रकाशन की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया था जिसके क्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी किए हैं। जारी परिणामों में अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट शामिल है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध सभी कॉलेजों के परीक्षार्थी ऑनलाइन देख सकते हैं। कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया है। “छात्रों का भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समय पर परिणाम जारी करना एमएसडीयू की प्रतिबद्धता है। हमने मूल्यांकन को तकनीक से जोड़ा है ताकि छात्रों को निष्पक्ष और त्वरित रिजल्ट मिले। कुलपति जी ने यह भी कहा कि शेष विषयों का परिणाम भी एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिया जाएगा। कुलपति जी ने सभी परा स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि शेष बचे विषयों के परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, “हम हर उत्तर पुस्तिका की तीन-स्तरीय जांच कर रहे हैं। पहला मूल्यांकन, दूसरा मॉडरेशन और तीसरा कंप्यूटराइज्ड क्रॉस वेरिफिकेशन। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि सभी परिणाम शत प्रतिशत शुद्ध और पारदर्शी हों। छात्रों से अनुरोध है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी अफवाह में न आएं।छात्र अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.msdsu.ac.in पर ‘Student Result’ लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर या एनरोलमेंट नंबर से देख सकते हैं। मार्कशीट भी जल्द डाउनलोड कर समयबद्ध उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट से जुड़ी कोई भी जानकारी केवल वेबसाइट और हेल्पडेस्क नंबर से ही ली जाए।
विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम समय से घोषित किए जाने के उपरांत उनकी प्रतिक्रिया बड़ी सकारात्मक रही और वह इसके लिए कुलपति जी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की परीक्षा से जुड़ी पुरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव वि.वि.आजमगढ़ मो.नं 9452 445878
