दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पूजा सिंह ने थाना कोतवाली सदर में तहरीर दी।

पिछले 2 महीनों से उनके सोशल मीडिया और पर्सनल अकाउंट्स पर लगातार अभद्र टिप्पणियां, ट्रोलिंग और अश्लील कमेंट किए जा रहे थे।

पूजा सिंह के मुताबिक, पहले उनके इंस्टाग्राम आईडी और ट्रस्ट के ग्रुप आईडी पर ट्रोलिंग शुरू हुई। उसके बाद उनके पर्सनल व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो और फोन आने लगे।

उन्होंने पूरी घटना की जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन के सहयोग से आज अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 351 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पूजा सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन होने वाली ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *