आजमगढ़, 26 जून। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने 125cc पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया SUPER Xtec 2.0 लॉन्च किया। पहाड़पुर सदर स्थित ईस्टर्न हीरो (ईस्टर्न डिस्ट्रीब्यूटर्स) में आयोजित भव्य समारोह के दौरान नई बाइक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने फीता काटकर लॉन्चिंग का शुभारंभ किया।

नई SUPER Xtec 2.0 आधुनिक तकनीक, शानदार माइलेज और आकर्षक डिजाइन के साथ बाजार में उतारी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 75 किलोमीटर प्रति लीटर तक का बेहतरीन माइलेज देने में सक्षम है, जो इसे 125cc सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है।

बाइक में हज़ार्ड लाइट, ऑल एलईडी पैकेज, सुपर साइलेंट स्टार्ट (ISG), ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फुल डिजिटल मीटर, नया Xtec 2.0 बैजिंग तथा रिफाइंड इंजन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इन फीचर्स के चलते यह मॉडल युवाओं के साथ-साथ दैनिक उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए भी आकर्षक विकल्प साबित होगा।इस अवसर पर ईस्टर्न डिस्ट्रीब्यूटर्स के मालिक खालिद नज़ीर ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प लगातार ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई तकनीक और इनोवेशन के साथ बेहतर उत्पाद बाजार में ला रही है। नया SUPER Xtec 2.0 बेहतरीन परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और उत्कृष्ट माइलेज का शानदार संयोजन है।

लॉन्चिंग समारोह में एजेंसी के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नई बाइक का अवलोकन किया और इसकी खूबियों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *