तरवां के 100 बेड अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की अचानक तबीयत अत्यधिक गंभीर हो गई। स्थिति को देखते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा के EMT प्रियंका और पायलट पप्पू ने तुरंत मरीजों का आकलन किया और आवश्यक प्री-हॉस्पिटल उपचार देते हुए दोनों बच्चों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर स्थिर रखा।

सीन पर मरीजों की ऑक्सीजन सैचुरेशन लगभग 80% थी, जिसे उपचार के दौरान बढ़ाकर 92% किया गया। इसके बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित रूप से मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में उच्च स्तरीय उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

EMT की सूझबूझ, त्वरित निर्णय और समय पर दिए गए प्री-हॉस्पिटल केयर से दोनों बच्चों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *