पारदर्शी जांच की मांग, रैदोपुर दुर्गा मंदिर पर हुई प्रार्थना

आज़मगढ़। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ द्वारा “सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।

पदयात्रा दोपहर 12:15 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर और तख्तियां थीं। इस दौरान “भ्रष्टाचार बंद करो, जांच कराओ” के नारे भी गूंजे।

जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा, _”हम श्रीराम के नाम पर कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। चढ़ावे के पैसे का हिसाब जनता को चाहिए। हम मांग करते हैं कि सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए।”

पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि और सत्य की स्थापना के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार इस मामले में जांच नहीं कराती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *