Azamgarh, 20 जुलाई 2026

आज “आनंदी माँ एक जीवन बचाओ अभियान” के तहत स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन* के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अभियान को डॉ. विपिन यादव एवं पूजा सिंह, दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के संरक्षण में चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज वाराणसी के 3-4 डिग्री कॉलेजों में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया गया और सेमिनार की तिथियां भी फिक्स की गईं।

अभियान की पूर्वांचल संयोजक एवं उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी पूजा सिंह ने बताया कि महिलाओं को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में जिला संयोजक डॉ. विपिन यादव के यादव क्लिनिक, बलरामपुर के बगल में, पूजा सिंह ने अपनी 17 वर्षीय बेटी अविका को सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीनेशन करवाया।

पूजा सिंह ने कहा “मैंने अपनी बेटी को वैक्सीन लगवाकर ये संदेश देना चाहा कि ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हर माता-पिता को अपनी बेटियों का टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए ताकि हम कैंसर जैसी बीमारी को जड़ से खत्म कर सकें।”

जिला संयोजक डॉ. विपिन यादव, जो पहले से ही दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के सर्वाइकल वैक्सीनेशन अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं, ने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल-कॉलेजों में बड़े स्तर पर सेमिनार और निःशुल्क जांच शिविर लगाए जाएंगे। राज्यपाल महोदया आनंदी बेन पटेल जी के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य हर बेटी को इस बीमारी से सुरक्षित करना है।

अभियान के तहत जल्द ही वाराणसी जौनपुर Azamgarh के विभिन्न कॉलेजों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

जारीकर्ता:

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन पूजा सिंह अध्यक्ष

दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट, Azamgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *