आजमगढ़। भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत पार्टी की नीतियों एवं सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर नवनीत रंजन, डॉ. विजेंद्र कुमार, आकाश राज चौहान, नीरज कुमार एवं इंद्रकेश कुमार ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने सभी नवागंतुक सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

अपने संबोधन में धर्मवीर भारती ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी, शिक्षा और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय, सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा युवाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी।

कार्यक्रम में आनंद कुमार, आलोक कुमार, प्रवीण कुमार, उमेश गौतम, अनुराग कुमार, रत्नेश, पंकज राव, सत्येंद्र राव, बीनू कुमार, सनी कुमार, राज, मिंटू प्रजापति, एडवोकेट संजय कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *