आजमगढ़। शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल, अमिलो में मंगलवार को विद्यालय का वार्षिक उत्सव एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान NEET, ICAI, GATE-2026 एवं AISSCE-2026 जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़कर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए तैयार करना भी है।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *