सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभागी पुरस्कृत जागरूकता चेतना रथ रवाना, पम्फ्लेट्स का भी वितरण

आजमगढ़। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, आजमगढ़ द्वारा जनपद के लालगंज में स्थित शांति सुदामा पीजी कालेज में “नशा मुक्त भारत”तथा “विकसित भारत जी राम जी कानून” पर एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ आजमगढ़ डा0 मोहन लाल ने बताया कि नशे के कारण होने वाले दुर्घटना से सिर्फ आर्थिक ही नहीं बल्कि शारीरिक व मानसिक रूप से भी क्षति होती है। नशा समाज के लिए भी हानिकारक व नुकसानदायी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त चिकित्सालय लालगंज के डा0 प्रभाकर ने बताया कि वर्तमान समय में नशा मनुष्य के नाश का कारण बन चुका है। ऐसे में सबकी जिम्मेदारी है कि स्वयं भी नशे से दूर होकर अन्य लोगों को भी नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करें। विद्यालय के प्राधानाचार्य महेन्द्र प्रताप सिंह कहा कि ने बताया कि जो भी नशे की समस्या से जूझ रहे है उन्हें सकारात्मक विचार अपनाने, योगाभ्यास, व्यायाम करने, विशेषज्ञ से सलाह लेने, खुद में व्यवहार परिवर्तन कर अच्छी आदतें को अपनाने की जरूरत है। गोसाई की बाजार लालगंज चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आहवान किया। क्षेत्रीय समन्वयक स्वास्थ्य विभाग आजमगढ़ के दिलीप पाण्डेय ने नशा मुक्त भारत के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

 

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तारिक अज़ीज़ ने बताया कि भारत सरकार ने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हाल ही में 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 100 सप्ताह तक चलेगा। जिसमें जन-भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया की विकसित भारत जी राम जी भारत सरकार की एक ग्रामीण रोजगार योजना है जो पुराने मनरेगा की जगह लागू की गई है। यह योजना ग्रामीण परिवारों को सालाना 100 के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देती है और इसे 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित गोष्ठी में विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन कियागया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो, लखनऊ के पंजीकृत सांस्कृतिक दल गौतम लोकगीत एवं बिरहा पार्टी द्वारा लोकगीत के माध्यम से विषयगत उद्देश्यों को सरलता पूर्वक प्रस्तुत किया गया। आमजन को “नशा मुक्त भारत” तथा “विकसित भारत जी राम जी कानून” के बारे में जागरूकता संदेश देने के लिए जागरूकता चेतना रथ भी चलाया गया। जिसे कॉलेज के प्रबंधक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डा0 आनंद यादव, सरिता सिंह, राजन रावत, हर्षित मिश्रा, सुनिल कुमार, जय प्रकाश, ज्ञानेंद्र चतुर्वेदी आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *