नगर पंचायत के खिलाफ जम कर की नारेबाजी एस डी एम ने ई ओ को पानी निकासी की व्यवस्था का दिया निर्देश

जागरण संवाददाता जहानागंजआजमगढ़

नगर पंचायत जहानागंज के श्री राम मोड उर्फ बवाली मोड की सड़क पर जल जमाव को लेकर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अवनीश कुमार के सामने ही जनता ने विरोध प्रदर्शन किया और नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया जहानागंज करहा मार्ग पर ताना-बाना मैदान से लेकर राजभर बस्ती तक सड़क पर घुटने पर पानी लगा हुआ है हालांकि जल निकासी के लिए 3 करोड़ से ऊपर की लागत से बनाया गया है परंतु नाला सड़क से करीब दो से तीन फीट ऊंचा बना है जिससे सड़क का पानी नाले में न जाकर सड़क पर ही जमा होने लगता है हल्की सी बारिश होने पर भी सड़क पर भारी जल जमाव हो जाता है और दोपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहनों तक के आने-जाने में काफी दिक्कतें होती आए दिन इस रास्ते से होकर जाने वाले विद्यालय की छात्र-छात्राएं भी पानी में गिर जाते हैं क्योंकि सड़क पर कहां गड्ढा है और कहां समतल है इस बात का एहसास ही नहीं हो पाता है और अचानक गड्ढे में गाड़ी पड़ने से लोग पानी में गिर जाते हैं इसकी लगातार अधिकारियों तक शिकायत की जा रही थी अखबारों में भी इस खबर को प्रमुखता से छापा गया था हालांकि अधिशासी अधिकारी विक्रम बहादुर ने पंपिंग सेट लगवा कर सड़क से पानी के निकास की व्यवस्था कराई थी परंतु कर्मचारियों की लापरवाही से कभी तेल का बहाना बनाकर तो कभी पंपिंग सेट के खराब होने का बहाना बनाकर उसे चलाया नहीं गया और सड़क पर जमा पानी में सड़ांध भी होने लगी जिससे अगल-बगल के लोगों का रहना दूभर हो गया है लोगों के द्वारा नगर पंचायत के खिलाफ की गई विभिन्न शिकायतों की जांच करने पहुंचे एसडीएम सदर अवनीश कुमार जब मुख्य चौक पर पहुंचे तभी लोजपा नेता संजय राय ने उनसे अनुरोध करके इस प्रबल समस्या का अवलोकन करने की बात कही जैसे ही एसडीएम महोदय मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया एसडीएम सदर ने अधिशासी अधिकारी विक्रम बहादुर को निर्देश दिया कि जब तक इसकी स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक इसे तत्काल पंपिंग सेट चला कर सड़क का पानी खाली कराया जाए उन्होंने जनता को भी आश्वासन दिया कि इस सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा और इस समस्या का स्थाई हल निकालने का प्रयास किया जाएगा उनके आश्वासन पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर अवधेश कुमार उर्फ बबलू राम, मंजू यादव, भोला मौर्य, चंदन राय, बलराम, अच्छे लाल यादव, अजय चौहान, गुड्डू बरनवाल, कन्हैया गुप्ता ,सुभाष राजभर ,बबलू चौरसिया, पिंटू यादव, सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *