आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की जनपद इकाई की कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को कलेक्ट्री कचहरी, नगर पालिका रोड, आजमगढ़ स्थित कैंप कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालचंद जैसवारा ने की, जबकि संचालन महिला मोर्चा की जिला महासचिव सुनीता विश्वकर्मा ने किया।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक संगठित एवं मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ संगठन विस्तार में जुटना होगा, ताकि पार्टी प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर सके।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस तथा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान के नेतृत्व में पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार करते हुए अशरफ खान को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सरोज, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश पासवान, गणेश पासवान, उमेश सोनकर, रामबचन चौहान, प्रदेश सचिव रामसागर चौहान, हरेंद्र चौहान, सादिल कुमार, लाल बिहारी गौतम, प्रवीण गौतम, पूनम श्रीवास्तव, श्याम दुलारी देवी, रेखा गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *