फार्मासिस्ट दिवस के आयोजन को लेकर बनाई गई रणनीति
(संवाददाता हामिद अली)
गोण्डा में यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन की एक बैटक जो बुधवार को सिंचाई विभाग में स्थित चौधरी चरण सिंह मीटिंग हाल में हुई। बैटक में 25 सितम्बर को होने वाले विश्व फार्मासिस्ट दिवस कि तैयारियों की रूप रेखा तैयार की गई। बुधवार को जनपद के समस्त तहसील, ब्लॉक अध्यक्षों के बैटक हई। जिसमें कई महत्वपर्ण प्रस्तावों पर मोहर लगी। जिलाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी को एक काम सोपा है। जैसे क्षेत्ं की समस्याओं, मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता जैसे कई मद् पर विशेष रूप से चर्चा हुई ।महामंत्री राकेश शुक्ला ने बताया कि 25 सितम्बर कों फेडरेशन के द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन, और मेडिकल कॉलेज मे फल वितरण ,संगोष्टी, आवश्यक सामग्री का वितरण विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर किया जायेगा । फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंप गई है। बैटक के दौरान उपाध्यक्ष संजय अवस्थी अंशुमान मिश्रा, बृजेश शुक्ला हर्षित मिश्रा, कोषाध्यक्ष सनत कुमा पाण्डे, गोपाल साहू, मंत्री धीरेंद्र पांडे, मीडिया प्रभारी आदर्श शुक्ला बृजभूषण पांडे, लवकुश मनोज अंकित महेश साहू इत्यादि लोग उपस्थित थे
