आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को भारत का स्वतंत्रता दिवस “युवा शक्ति फॉर विकसित भारत@2047” के रूप में सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, फरिहा, आजमगढ़ एवं सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, भिवण्डी, महाराष्ट्र के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक जनाब नवाज़ अहमद खान द्वारा झंडारोहण से हुआ। जिसमें आदरणीय चेयरपर्सन मोहतरमा तरन्नुम खानम, प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह जी एवं सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया।

प्रबंधक महोदय तथा प्रधानाचार्या महोदया द्वारा स्कूल परिवार को आजादी की शुभकामना दी गई। इसके उपरांत बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया। जिसकी शुरूआत स्कूल के नन्हें मुन्नों द्वारा प्रस्तुत ‘देशभक्ति डाँस’ “सारे जहाँ से अच्छा” से हुई। उसके उपरांत दूसरा देशभक्ति डाँस “ये देश है वीर जवानों का” छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। उसी क्रम में “ना झुका है, न झुकने देंगे”, “जय हो”, “घर कब आओगे”, “तेरा हिमालय आकाश छू ले”, “माँ भारती की स्वर्णिम”, “ऐ वतन, मेरे वतन”, “कोई शब्द आखिरी लिखना हो” आदि विभिन्न देशभक्ति डाँस एवं गीत प्रस्तुत किए गए। साथ ही हिन्दी भाषण, English Speech, ‘रोल मॉडल ऑफ फ्रीडम फाइटर्स’, ‘भरतनाट्यम’ विभिन्न कार्यक्रम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये। उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगण ने इन सभी कार्यक्रमों से खूब आनन्द लिया। कार्यक्रम के अन्त में एक गज़ल “हमारे देश में हिन्दू-मुसलमान साथ रहते हैं” भी पढ़ी गई। जो कि देशभक्ति से ओत-प्रोत थी।

इन समस्त कार्यक्रमों ने छात्र-छात्राओं को अति हर्षोल्लासित किया। अन्त में छात्र-छात्राओं द्वारा स्काउट गाइड के तहत मार्च पास्ट भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *