चन्दौली। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वध हेतु ले जाए जा रहे 02 राशि गोवंश को बरामद करते हुए बिहार निवासी 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
​मुखबिर की सूचना पर बरांव मोड़ के पास घेराबंदी
​थानाध्यक्ष इलिया चंदन कुमार राय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरांव की तरफ से दो व्यक्ति गोवंशों को पैदल ही वध हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलिया-धरौली मार्ग पर बरांव मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
​बरामदगी का विवरण
​पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
​गोवंश: 02 राशि
​वाहन: 01 मोटरसाइकिल (सँख्या UP67AH8412)
​अन्य: 02 मोबाइल फोन, ₹100 नगद एवं 01 पर्स
​पंजीकृत अभियोग
​गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना इलिया में मु0अ0सं0 82/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
​गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
​पीयूष कुमार (उम्र 23 वर्ष), पुत्र हरिमंगल राम, निवासी ग्राम भेवार, थाना चांद, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
​शिवकुमार (उम्र 22 वर्ष), पुत्र दीनाराम, निवासी ग्राम भेवार, थाना चांद, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार।
​पुलिस टीम
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, उ0नि0 असगर, उ0नि0 राकेश कुमार राय, का0 सूरज पटेल एवं का0 शिवम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *