आजमगढ़। लालगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार, 04 अक्टूबर 2026 को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में राम जानकी मैदान, लालगंज में एक दिवसीय विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय भीम”, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें”, “मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहें” और “बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम को लेकर लालगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही जारी रहा। लालगंज विधानसभा (351) से पंकज कुमार को बसपा प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा के बाद कैथी शंकरपुर मोड़ पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा एवं प्रत्याशी पंकज कुमार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों का काफिला नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल राम जानकी मैदान की ओर रवाना हुआ।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद बसपा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वक्ताओं ने बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने और बहन कु. मायावती जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद लालगंज, आजमगढ़ डॉ. बलिराम जी के पुत्र पंकज कुमार को विधानसभा 351 लालगंज (सु.) से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शाम करीब 4 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र द्वारा पंकज कुमार को लालगंज विधानसभा से प्रत्याशी बताए जाने के बाद पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से गूंज उठा। समर्थकों ने पंकज कुमार के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर मा. विजय कुमार जी, मा. रामवचन राम जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि लालगंज विधानसभा में पार्टी संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय कर आगामी चुनाव की तैयारियों को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में दिनेश चंद्रा डॉक्टर विजय प्रताप पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीm राजभर इंदु चौधरी विनोद चौहान मदन राम ओमकार शास्त्री अरविंद कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष रामविलास भास्कर एडवोकेट दीपक कुमार अजय कुमार कमलेश राजभर रामबचन राम वर्तमान जिला अध्यक्ष विजय कुमार आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे हां यह सुनते हैं कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश चंद्रा और लालगंज के बसपा प्रत्याशी पंकज कुमार ने क्या कुछ कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *