मुबारकपुर आजमगढ़ 24दिसम्बर
मुबारकपुर थाना पर थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक का पद दो माह से खाली था। विगत दिवस 21दिसम्बर को नवीन थाना प्रभारी अपराध निरीक्षक पद कार्य भार ग्रहण कर चन्द्रभूषण पाण्डेय मुबारकपुर में अपराध पर अंकुश लगाने के प्रति कमान संभाल ली है।
मुबारकपुर थाना के पूर्व अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद यह पद दो माह से खाली था।विगत दिवस 21दिसम्बर को कार्य भार ग्रहण के बाद आज रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उनहोंने बताया कि अपरध पर लगाम लगाना ही प्रथमिकता होगी । कानूनी कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिलाना ही हमारा मकसद है।पीड़ित खुद मिलें किसी दलाल और बिचौलिए का सहारा न लें।।न्याय संगत कार्य प्रणाली काम करना ही मूल मन्त्र है। अपराध और अपराधियों से कोई समझौता नहीं होगा। भ्रष्टाचार और अपरधी प्रवृत्ति के लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *