​आजमगढ़। नगर के श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय के प्रांगण में अग्रवाल युवा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना और समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श करना था। ​कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष आदर्श अग्रवाल और सहायक कोषाध्यक्ष अक्षत अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जयंती के दौरान हुए खर्चों का पूरा विवरण उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। ​अग्रवाल युवा समाज की कार्यशैली और विचारधारा से प्रेरित होकर कई नए युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों में अनिमेष अग्रवाल, प्रभास अग्रवाल आयुष अग्रवाल अनमोल अग्रवाल किशन अग्रवाल अभी अग्रवाल शिवम् अग्रवाल एवं आदित्य अग्रवाल प्रमुख रहे। अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इन सभी नए युवाओं को महाराजा अग्रसेन का पटका पहनाकर उनका स्वागत और उत्साहवर्धन किया। ​​बैठक के उपरांत श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल (मुन्ना बाबू) का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ सहभोज के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।

​ट्रस्ट अध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य समाज को सुचारू रूप से चलाने और आपसी संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा ​समाज को आगे बढ़ाने में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है और इसी को ध्यान में रखकर आगे की रूपरेखा तैयार की जा रही है।​हम लक्ष्मीपुत्र हैं और हमारी कुलदेवी माँ लक्ष्मी हैं; हमारा समाज हमेशा आगे बढ़ा है और बिना किसी आरक्षण के प्रगति की है। ​हम सभी व्यापारी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और सुचारू रूप से अपने कार्य करते हैं।

​समाज के लिए संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक-एक ईंट मिलकर मजबूत दीवार बनाती है, वैसे ही हम सबको भी एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।

​वहीं, महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में गठित अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पिछली जयंती के अवसर पर हुआ था। आज सभी युवाओं ने मिलकर जयंती के बाद के खर्चों का पारदर्शी ब्योरा सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रवाल समाज इसी तरह उत्तरोत्तर प्रगति करता रहेगा और संगठन में मजबूती बनी रहेगी। इस दौरान श्री अग्रवाल अधिकारी न्यास ट्रस्ट के मंत्री शशि भूषण अग्रवाल, उपमंत्री सीताराम, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल, श्री अग्रसेन पुस्तकालय के प्रबंधक रवि भूषण गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल (ओम बाबू) , गिरिराज सिंघल, रमेश अग्रवाल, श्याम प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनी रत्न अग्रवाल , राकेश अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल चंदन अग्रवाल, आशीष गोयल, हेमंत गर्ग, आशीष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास अग्रवाल, ओमप्रकाश निखिल अग्रवाल नीरज अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, गगन अग्रवाल, पवन अग्रवाल आयुष अग्रवाल शशांक अग्रवाल कुशाग अग्रवाल प्रफुल्ल अग्रवाल अभिलाष अग्रवाल संचित अग्रवाल सर्वोत्तम गोयल संदीप अग्रवाल आनंद अग्रवाल अमृत अग्रवाल शिवम अग्रवाल अमन अग्रवाल हिमांशु अग्रवाल आशुतोष अग्रवाल विनय अग्रवाल सुशील अग्रवाल पवन अग्रवाल आशीष अग्रवाल गोविंद अग्रवाल अमन अग्रवाल आलेख अग्रवाल आदि, अंत में युवा समाज के अध्यक्ष आयुष अग्रवाल, महामंत्री अम्बर अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *