मुगलसराय, चंदौली। दीपावली के पावन अवसर पर इंडियन रोटी बैंक मुगलसराय-चंदौली की टीम ने जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने की सराहनीय पहल की। टीम के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाई और मोमबत्ती के 200 पैकेट वितरित किए।

इस नेक पहल के दौरान जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर खुशी देखकर टीम के सदस्यों ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। इंडियन रोटी बैंक का उद्देश्य है कि त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और कोई भी व्यक्ति त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।

इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर एवं अध्यक्ष शोएब खान तथा महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने सभी सहयोगियों और टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से टीम आगे भी इसी तरह निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा करती रहेगी। साथ ही लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में शोएब, फरमान, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख, सलामुद्दीन, फैसल, राशिद अली, फैयाज़ अंसारी और एस. फाजिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस पुनीत कार्य में डॉ. हाजी हुजैफा, आरिफ खान, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. गुंजन गौरव, डॉ. अलिफ रजा, डॉ. कासिम, मोहसिन आजम, शादाब खान, एस. जमाल, फहद हुसैन, सरफराज अहमद, तैय्यब, शाकिब, जकी, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफकत अबरार, सोनी विश्वकर्मा, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, आकाश सेठ, सैफ (राजा), नेसार शाह, असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैजान, सौरभ सिंह, फैज आलम, मस्तान अहमद, अमिताभ और दीपक कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

इंडियन रोटी बैंक का संदेश है — “भूखा न सोये कोई अपना।”

 

AKCLIVENEWS18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *