आजमगढ़, 12 नवंबर, 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 11 नवंबर 2026 को अपना 108वां स्थापना दिवस बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। 11 नवंबर 1919 को स्थापित यह बैंक बैंकिंग सेवाओं में विश्वास, नवाचार और उत्कृष्ट सेवा के 100 से अधिक वर्षों के गौरवशाली सफर को पूरा कर चुका है। इस अवसर पर आजमगढ़ में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख (उत्तर) मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख (दक्षिण) इश्तियाक अरशद, आरएएच (उत्तर) विकास कुमार, आरएएच (दक्षिण) विनोद कुमार, एलडीएम (आजमगढ़) अभिषेक कुमार, तथा समीर चंद झा और रोहित कुमार सहित बैंक के कर्मचारी, सम्मानित ग्राहक, पेंशनभोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

स्थापना दिवस का उत्सव देशभर के सभी कार्यालयों और शाखाओं में मनाया गया। मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय का मुख्य समारोह जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में आयोजित हुआ, जहाँ बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) श्री आशीष पांडे, कार्यकारी निदेशकगण — श्री नितेश रंजन, श्री रामसुब्रमण्यम एस., श्री अमरीश प्रसाद, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ललित तनेजा तथा बैंक के निदेशक मंडल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देशभर के सभी ‘Unionites’ (यूनियन बैंक परिवार) को संबोधित किया।

 

आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रमुख मनीष कुमार ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, स्टाफ, उनके परिवार के सदस्य, मीडिया कर्मियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इस शुभ अवसर पर बैंक द्वारा कई नए डिजिटल उत्पाद लॉन्च किए गए, जिनमें तत्काल एनपीएस (Digital NPS) और एम-पासबुक (m-Passbook) प्रमुख हैं। इसके साथ ही, युवा पीढ़ी और जेन-जी (Gen Z) की आधुनिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीकों व सुविधाओं से लैस ‘युवा शाखाओं’ (Yuva Branches) का भी शुभारंभ किया गया।

अपनी पहुंच और बैंकिंग सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बैंक ने इस अवसर पर 108 नई शाखाओं के शुभारंभ की घोषणा की।

सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR Activity) के तहत बैंक ने रक्षाकर्मियों (Defence Personnel) और उनके परिवारों के कल्याण के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया।

यह आयोजन बैंक की समृद्ध विरासत और उपलब्धियों का उत्सव मनाने के साथ-साथ ग्राहक-केंद्रित सेवाओं, नवाचार, वित्तीय समावेशन और सतत विकास के प्रति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *