आजमगढ़। आगामी डाला छठ महापर्व को लेकर आस्था और उल्लास का माहौल है, जिसके मद्देनजर नगर पालिका क्षेत्र के घाटों को सजाने और संवारने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी कड़ी में नगर के प्रमुख गोदाम घाट पर सभासद मोहम्मद अफ़ज़ल के नेतृत्व में पिछले एक सप्ताह से वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जेसीबी मशीन की मदद से घाट को समतल करने के साथ ही, नाविकों के सहयोग से नदी के बीच पिलर के पास फंसा भारी कचरा निकालकर घाट को पूरी तरह से स्वच्छ और व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया गया। ​सफाई नायक यूसुफ शेख के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में जेसीबी चालक अनिल यादव, मैजिक वाहन चालक संजीव के साथ साथ सफाई कर्मचारियों में लड्डन शेख, शमीम अहमद, सलीम अहमद, अकबर अली, शिवा, शमशाद अहमद सोनू, गोविंदा और अन्य कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से अपना योगदान दिया। सभासद मोहम्मद अफ़ज़ल ने बताया कि व्रतधारियों की आस्था और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए घाट पर स्वच्छ पानी, चूने का छिड़काव और पर्याप्त रोशनी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभासद और उनकी टीम की इस मुस्तैदी का एकमात्र लक्ष्य यह है कि सूर्योपासना के इस महापर्व में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे एक पवित्र, सुरक्षित व सुविधायुक्त वातावरण में अपनी पूजा-अर्चना संपन्न कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *