आजमगढ़। गंभीरवन निवासी कांग्रेस नेता श्री राम प्यारे यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानवाधिकार विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। श्री यादव वर्तमान में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उनके प्रदेश सचिव बनाए जाने की खबर मिलते ही सहयोगियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

इस अवसर पर राम प्यारे यादव ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। साथ ही शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *