जिला: आजमगढ़ | एम्बुलेंस में गुंजी किलकारी

आजमगढ़ के बिलरियागंज से 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता, समर्पण और मानवता की एक शानदार मिसाल सामने आई है।

मामला CHC बिलरियागंज लोकेशन की 108 एम्बुलेंस का है, जहाँ ड्यूटी पर तैनात EMT दिलीप ने अपनी सूझबूझ, कुशलता और तत्परता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही एक गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक सुरक्षित प्रसव कराया।

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके पश्चात माँ और नवजात शिशु को आवश्यक देखभाल एवं चिकित्सकीय सहायता के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।

EMT दिलीप की समय पर की गई कार्रवाई और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि 108 एम्बुलेंस सेवा केवल आपातकालीन परिवहन का साधन नहीं, बल्कि जरूरत के समय जीवनरक्षक सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है।

108 एम्बुलेंस सेवा की पूरी टीम EMT दिलीप के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करती है।

108 एम्बुलेंस सेवा — हर आपात स्थिति में, जीवन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर!

108 एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी! EMT दिलीप की सूझबूझ से सुरक्षित हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *