आजमगढ़। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन ने की तथा संचालन उपाध्यक्ष तेज बहादुर यादव ने किया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन आधुनिक भारत के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक समरसता को समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और संस्थाओं के विकास के माध्यम से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। आज भी उनके विचार और आदर्श देश को दिशा देने का काम करते हैं। नई पीढ़ी को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में राहुल राय, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, राम गणेश प्रजापति, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, गोपाल कृष्ण राय, शीला भारती, प्रेमा चौहान, केदार मौर्य, श्यामदेव यादव , प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *