डीडीयू नगर। आल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की एक शोक सभा जिला कैंप कार्यालय काली महाल पर जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा का संचालन फैयाज अंसारी ने किया।
शोक सभा में आईजा के उपाध्यक्ष पटेल नगर निवासी प्रमोद अग्रहरि की माता सुखा देवी (72 वर्ष) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आईजा के जिला संरक्षक कृष्ण कांत गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमोद जी की माताजी बेहद हंसमुख और शांत स्वभाव की महिला थीं, जो सदैव लोगों के दुख-दर्द को समझती थीं। शोक सभा में विजय कुमार गुप्ता, मु. राशिद, एस. फाजिल, सुनील कुमार सिंह, हंसराज शर्मा, भानुशंकर चौबे, राजन तिवारी, अनिल कुमार, शुऐब खान, मोहसीन खान, फरमान अहमद, मास्टर राजू सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
AKCLIVENEWS18
