दीदारगंज-आजमगढ़
नव वर्ष पर दीदारगंज स्थित मां दुर्गा जी मैरेज हाल में जी जी एस न्यूज 24की तरफ से नव वर्ष पर पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें जनपद तथा गैर जनपदों के समाचार सम्पादकों पत्रकारों ने भाग लिया कार्य के मुख्य अतिथि कृष्ण कांत मिश्र चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्र ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्श मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश तथा विशिष्ट अतिथि डा0अजीम अहमद चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर रहे।
कार्य क्रम की अध्यक्षता डा0सुरेश चंद यादव विज्ञापन विभाग जी जी एस न्यूज 24 के मुख्य सलाहकार ने की। कार्य क्रम के मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोक तंत्र के चोथे स्तम्भ हैं जो दिन रात धूप वरसात तथा ठंढ की परवाह किए वगैर अपनी जान को जोखिम में डालकर समाचार संकलन कर समाचार पत्रों तथा न्यूज चैनल के माध्यम से शासन प्रशासन की आवाज को जनता जनार्दन तक पहुंचाते हैं तथा जनता जनार्दन की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य हमारे पत्रकार भाई करते है जो स्वागत योग्य हैं। विशिष्ट अतिथि ने पत्रकारों के स्वास्थ्य पर चिंता ब्यक्त करते हुए कार्य क्रम को सम्बोधित किया। कार्य क्रम में आये हुए सभी पत्रकारों का माल्यार्पण कर तथा देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान ट्राफी एवम प्रशस्तिपत्र मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के हाथों दिया गया मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिजेंद्र बी यादव, सिद्धेश्वर पांडेय, वीरेंद्र कुमार यादव, सरफराज अहमद, रवि यादव, बृजभान विश्व कर्मा ,र्दुर्गेश मिश्र, शिवलाल यादव, विवेकानंद पांडेय, सुमन सिंह, अबूतलहा, अंशू, अंशिका, अंजली, साक्षी, पृथ्वीराज सिंह आदि उपस्थित थे। कार्य क्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार यादव ने किया, कार्य क्रम की सफलता पर जी जी एस न्यूज 24के संपादक चंद्रशेखर मौर्य ने कार्य क्रम में आये हुए पत्रकार भाईयों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *