माहुल आजमगढ़ शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दश बजे हड़कंप मच गया जब अहरौला अंबारी मार्ग पर सकतपुर बरामदपुर के बीच सिवान से सटे हुए सड़क के किनारे स्थित एक अड्डी के बगल में झाड़ी में एक खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ था जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के गाँव के ग्रामीण भी जमा हो गई मौके पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे मैं फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए मौके पर थोड़ी ही देर में एसपी ट्रैफिक संजय कुमार भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया बताते चलें शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे सकतपुर बरामदपुर सड़क से पच्चास मीटर की दूरी पर गिट्टी बालू के अड्डे पर लेबर बालू लादने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे की लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ था पहले तो उसे लोगों ने शराब पीकर सोया हुआ जानकर अनदेखा कर

दिया बाद में जब निगाह पड़ी तो उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था जब लोग पास से देखें तो वह हैरान रह गए क्योंकि वह हत्या कर फेंका गया किसी युवक का शव था तत्काल लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और युवक के गले पर किसी नुकीले धार से धारदार से काटा गया था और उसके चेहरे और सर से काफी खून रिस रहा था एक आंख पर चोट के निशान थे और शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था की भोर में घटना की गई है घटना कहीं अन्यत्र करके शव यहां लाकर फेंक दिया गया है जिससे पूरे क्षेत्र में पुलिस ने पहचान करने की कोशिश की लेकिन शव का पहचान नहीं हो सकी मौके पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने घटना के खुलासे व शव के पहचान के लिए थाना अध्यक्ष सहित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और लोग डरे सहमें हुए हैं जिले में हो रही लगातार ताबड़तोड़ घटनाएं लोगों के लिए डर पैदा कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *