आजमगढ़-23 जनवरी,2024 जिला क्षय रोग अधिकारी आजमगढ़ की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ व प्रमुख अधीक्षक मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के निर्देश पर ए0आर0टी0 सेन्टर आजमगढ़ स्थित सभागार में समय प्रातः 11 बजे दिन में सामाजिक जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया संचालन परामर्शदाता योगेन्द्र प्रसाद ने किया कार्यक्रम का उद्घोष जिला क्षय रोग अधिकारी व प्रमुख अधीक्षक ने रीबन काटकर किया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार व उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर विस्तार प्रकाश डाला गया एवं एन0ए0सी0पी0-5 में 95-95-95 गोल अचीव करने के लिए सभी को जानकारी दी गयी तथा जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा एच0आई0वी0 एक्ट 2017 के बारे में तथा एल0डब्ल्यू0एस0 की डी0आर0पी0 के द्वारा एचआईवी हेल्प लाइन नम्बर-1097 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया तथा इस दौरान एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में सहयोग कर रहे वालेन्टियरों व कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा योजनाओं के लाभ तथा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु हेल्पडेस्क के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ दिलाया गया तथा ए0आर0टी0 केन्द्र पर दवा ले रहे एक व्यक्ति के अपने संक्रमित होने के पूर्व के जीवन के बारे में संक्रमित होने के बाद के अपने जीवन के बारे में बताया तथा ए0आर0केन्द्र का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख अधीक्षक एवं ए0आर0टी0 के नोडल अधिकारी के द्वारा डाटा मैनेजर अमित यादव एवं डाटा मैनेजर सोमव्रत गौतम व परामर्शदाता दिनेश कुमार को कार्यक्रम के सफल सम्पादन एवं व्यवस्था विशेषरूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाविधिक प्राधिकरण के सचिव,नोडल अधिकारी ए0आर0टी0 सेन्टर,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,एसएसके नोडल अधिकारी,बाल विकास परियोजना अधिकारी,टीआई पीएम,सीएससी विहान पीडी,एल डब्ल्यू एस डीआरपी,आहाना कार्मिक,श्री अमित यादव डाटा मैनेजर,सोमब्रत गौतम डाटामैनेजर दिनेश कुमार,अमित कुमार यादव,पूजा राय,विनोद कुमार,डेजी राय,प्रियंका सोनकर व अन्य सस्था के लिंक वर्कर आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *