आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर गांव के समीप तमसा नदी में अज्ञात युवती का शव मिला है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, बता दें कि बकरी चराने गए ग्रामीणों ने देर शाम नदी में उतराया हुआ शव देखा था, बता दें शनिवार को अहरौला थाना क्षेत्र के सकतपुर के पास अज्ञात युवक का शो मिला था जिसकी सीनागत नहीं हो पाई वहीं रविवार को अतरौलिया थाना क्षेत्रके भैरोपुर गांव के पास पोखर के किनारे दूसरा शव मिला जिसका पुलिस अभी शव को शिनाख्त करने में जुटी हुई है, तब देर शाम जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर गांव के समीप तमसा नदी में अज्ञात युवती का शव ग्रामीणों देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडेय व एस एस आई देवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, वहीं देर तक मशक्कत कर ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव यादव व ग्रामीणों की मदद से नाव के सहारे शव को किनारे लाया गया, अज्ञात युवती के शव को जीयनपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, विदित हो

आजमगढ़ शहर से तमसा नदी सगड़ी तहसील क्षेत्र के मुबारकपुर के किनारे होते हुए मऊ जनपद में जाकर मिलती है, ओलमापुर गांव के समीप नदी के पानी के बहाव में विक्षिप्त शव को ग्रामीणों ने शाम को बकरी चराते समय देखा जिसके बाद जीयनपुर पुलिस को सूचना दी। प्रथम दृश्यता युवती के शव को देखने से कई दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा है। जीयनपुर पुलिस अज्ञात शव की जांच में जुट गई है। इस दौरान गांव के सैकड़ो की संख्या में लोग नदी के किनारे जुट गए व अज्ञात महिला के शव को लेकर आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहे। बता दें कि शनिवार की सुबह अहरौला अंबारी मार्ग पर सकतपुर बरामदपुर के बीच सिवान से सटे हुए सड़क के किनारे स्थित एक अड्डी के बगल में झाड़ी में एक खून से लथपथ युवक का शव पड़ा हुआ मिला था, दोनों अज्ञात शवों का अभी तक पुलिस शिनाख्त नहीं कर पाई है । इसके अलावा रविवार को जैसे ही भैरोपुर गांव के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। अज्ञात लाश मिलने की सूचना गांव वालो ने 112 नम्बर पुलिस को दी, और कुछ ही देर के बाद अतरौलिया थानाध्यक्ष सविंद्र कुमार राय, चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा मय हमराह के साथ मौके पर पहुंच गए। लाश के आस पास देखा गया तो कोइ पहचान का सामान भी नही मिला, कि जिससे उस व्यक्ति की पहचान हो सके। मृत व्यक्ति के शरीर पर एक शर्ट सफेद रंग का एक चढ़डा पहने हुए था, पुलिस ने इस संदर्भ में आसपास के लोगों से मृत व्यक्ति के बारे में पूछा लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी, तत्पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतरौलिया सविंद्र राय ने बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से विछिप्त था, और उसे लोगो ने देखा था। अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पा रही है, सभी थाना को सूचित किया जा चुका है, पहचान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है। लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखा गया है, जिसे पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *