तरवा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार 65 वर्षीय सभाजीत सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह ग्राम महोली थाना तरवां खरिहानी बाजार में दुकान करते थे। वह अपनी दुकान बंद करके घर वापस लौट रहे थे कि सड़क क्रॉस करते समय अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना रविवार की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। तरवां थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार उधर से गश्त पर निकले हुए थे। कि उन्होंने इसका समाचार प्राप्त होने पर अविलंब घायल अवस्था में सभाजीत सिंह को अपनी गाड़ी से तरवां पीएचसी सौ बेड अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने विधिक कार्रवाई आरंभ करते हुए सभाजीत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
इस दुखद घटना के बाद परिजनों में पूरी तरह कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *