दीदारगंज (आजमगढ़) न्यूज़ -::- भाजपा नेता डा0अभिषेक रावत ने पार्टी पदाधिकारियों को किया सम्मानित

संवादाता प्रीतम सेठ
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश शोध प्रमुख डा0अभिषेक रावत ने लालगंज लोक सभा क्षेत्र के विधान सभा क्षेत्र फूलपुर-पवई तथा निजामाबाद क्षेत्र का मंगलवार को तूफानी दौरा कर दोनों विधान सभा क्षेत्र के मंडल भाजपा कार्य कर्ताओं पदाधिकारियों को सम्मानित किया पहले फूलपुर पवई क्षेत्र के पवई मंडल के रज्जाक पुर में मंडल अध्यक्ष राममनी यादव की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें भाजपा मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्षों पदाधिकारियों कार्य कर्ताओं को अंगवस्त्रम डायरी तथा पेन देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0अभिषेक रावत ने सम्मानित किया इसी कड़ी में फूलपुर पवई के मैगना मंडल के ओरिल गांव में मंडल अध्यक्ष सूरज अग्रहरि की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि के द्वारा भाजपा के मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों तथा कार्य कर्ताओं को भी डा0अभिषेक रावत ने अंगवस्त्रम डायरी तथा पेन देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि नें कहा कि कार्य कर्ता पार्टी की रीढ होते है मै भी पार्टी का एक सिपाही हूं अगर पार्टी ने लोक सभा चुनाव 2024 में मुझे टिकट दिया तो लोक सभा का चुनाव लड़ूगा अगर टिकट किन्ही कारणों से नहीं मिला तो भी पार्टी के हित के लिए दिन रात एक कर दूंगा इस अवसर पर इंद्रपति सेवक, अशोक कुमार यादव छोटे लाल मिश्रा, महेश नाथ गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, परशुराम चौधरी, चंद्र वंश सिंह , जयनाथ राजभर, मो0हारिस शेख, विद्या नंदन कंचन भारती ,घनश्याम यादव, पारस नाथ पांडेय, अजय अग्रहरि, डा0बृजमोहन राजभर, विश्राम गोंण, बनवारी लाल बिंद, संजय राजभर, अजय अग्रहरि, रविंद्र मौर्या,सुमन सिंह, राजकुमारी, रेखा गौतम, सारिका सिंह, इंद्रावती देवी, अनीता सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *